ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका अरोरा ने उठाया बड़ा कदम, अर्जुन कपूर के फैमिली मेबर्स को किया अनफॉलो!

WD Entertainment Desk
शनिवार, 26 अगस्त 2023 (16:18 IST)
malaika arora unfollows arjun kapoor family: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा इंडस्ट्री के फेमस कपल में से एक है। अक्सर दोनों की शादी की खबरें भी सामने आती रहती हैं। लेकिन बीते कुछ दिनों से अर्जुन और मलाइका के ब्रेकअप की खबरें छाई हुई है। दोनों के ब्रेकअप की खबरों को तब हवा मिली जब बीते दिनों अर्जुन ने अकेले ही वेकेशन मनाते हुए अपनी तस्वीरें शेयर की। 
 
इसके बाद मलाइका अरोरा मुंबई में आयो‍जित एक इवेंट में अकेली नजर आईं। अब इन दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने और जोर पकड़ लिया है। पिछले कुछ दिनों से मलाइका अपनी इंस्टा स्टोरी पर मोटिवेशनल कोट पोस्ट कर रही हैं। और अब मलाइका ने अर्जुन कपूर के परिवार के सदस्यों को भी सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। 
 
खबरों के अनुसार मलाइका ने अर्जुन की बहनों अंशुला, जाह्नवी और खुशी कपूर को अनफॉलो कर दिया है। इसके अलावा उन्होंने बोनी कपूर को भी अनफॉलो कर दिया है। हालांकि मलाइका अर्जुन कपूर को अभी भी फॉलो कर रही हैं। 
 
वहीं मलाइका अरोरा से ब्रेकअप की खबरों के बीच अर्जुन कपूर का नाम एक नई हसीना संग जुड़ने लगा है। रेडिट की एक पोस्ट में दावा किया गया कि मलाइका से ब्रेकअप के बाद अर्जुन एक नई हसीना को डेट कर रहे हैं। अर्जुन कपूर का नाम कुशा कपिला संग जोड़ा जा रहा है। कुशा कपिला सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं। 
 
बता दें कि मलाइका अरोरा ने साल 2017 में अरबाज खान से तलाक ले लिया था। मलाइका और अरबाज का एक बेटा भी है। अरबाज से तलाक के बाद मलाइका अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। अक्सर इस जोड़ी को उम्र के फासले की वजह से ट्रोल भी किया जाता है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख