बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर 66 साल की उम्र में भी फिटनेस के मामले में कई एक्टर्स को मात देते नजर आते हैं। खुद को फिट रखने के लिए हर रोज सुबह एक्सरसाइज करना, ट्रेडमिल पर दौड़ना अनिल कपूर के रूटीन में शामिल है। अनिल कपूर अक्सर अपनी वर्कआउट वीडियो और फोटो भी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।
अनिल कपूर एक चैंबर के अंदर सिर्फ हाफ पैंद पहने वर्कआउट करते दिखरहे हैं। चैंबर के अंदर का तापमान माइनस 110 डिग्री है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, नॉटी 40 का टाइम गया, अब सेक्सी 60 का टाइम है।
बता दे कि अनिल कपूर फैट कम करने और फिट होने के लिए क्रायोथेरेपी ले रहे हैं, जिसे कोल्ड थेरेपी के नाम से भी जाना जाता है। अनिल कपूर अपनी आगामी फिल्म 'फाइटर' के लिए इतनी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस फिल्म में वह जबरदस्त एक्शन करते नजर आने वाले हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya