500 के नोट पर महात्मा गांधी की जगह अनुपम खेर का फोटो, एक्टर बोलें- कुछ भी हो सकता है...

WD Entertainment Desk

सोमवार, 30 सितम्बर 2024 (12:01 IST)
बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर की जबरदस्त लोकप्रियता है। 69 साल की उम्र में भी वह फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय बने हुए हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिंग रहते हैं। हाल ही में अनुपम ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिससे सभी शॉक्ड रह गए हैं। 
 
दअरसल, इस वीडियो में 500 के नोट पर महात्मा गांधी की जगह अनुपम खेर की तस्वीर नजर आ रही है। अनुपम खेर भी नोट पर अपनी तस्वीर देखकर हैरान है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'लो जी कर लो बात! पांच सौ के नोट पर गांधी जी की फोटो की जगह मेरी फोटो? कुछ भी हो सकता है।' 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

अनुपम खेर ने एक न्यूज चैनल का वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिखाया जा रहा है कि 500 की नोट पर उनकी तस्वीर छपी हुई है। यह मामला गुजरात का है, जहां पर ये नोट पकड़े गए हैं। अहमदाबाद के एक सर्राफा दुकान चलाने वाले शख्स को 1.60 करोड़ रुपए के नकली नोट देकर असली सोना खरीदा गया है। 
 
अनुपम खेर के वीडियो पर फैंस और सेलेब्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बधाई हो सर।' एक अन्य ने लिखा, 'बस 19-20 का फर्क है।' एक और यूजर ने कमेंट किया, 'सर आप जल्दी से सिर पर बाल उगाओ वर्ना कन्फ्यूजन बढ़ता जाएगा।' 
 
अनुपम खेर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'द सिग्नेचर' में नजर आने वाले है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी। इसके अलावा वह कंगना रनौट की फिल्म 'इमरजेंसी' में भी दिखेंगे। उनके पास 'विजय 69' भी हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी