Anurag Kashyap की हुई एंजियोप्लास्टी सर्जरी, सीने में उठा था दर्द

Webdunia
गुरुवार, 27 मई 2021 (12:35 IST)
बॉलीवुड निर्देशक और प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप की तबीयत बीते दिन बिगड़ गई थी। सीने में हल्का दर्द उठाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब खबर आ रही है कि अनुराग कश्यप ने मुंबई में एंजियोप्लास्टी कराई है। फिलहाल वह रिकवर हो रहे हैं।

अनुराग कश्यप के प्रवक्ता ने उनके एंजियोप्लास्टी कराने की खबर की पुष्टि करते हुए कहा, सर्जरी के बाद अब अनुराग कश्यप की तबीयत में काफी सुधार है और वो आराम में हैं। 48 वर्षीय अनुराग कश्यप को हाल ही में सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। जब उन्होंने अपना चेक-अप कराया उन्हें पता चला कि उनके हार्ट में ब्लॉकेज हैं। 
 
डॉक्टरों ने उन्हें एंजियोप्लास्टी कराने की सलाह दी जिसके बाद मुंबई के एक अस्पताल में उनकी सर्जरी की गई। डॉक्टर्स ने अनुराग को एक हफ्ते तक आराम करने के लिए कहा है। उसके बाद ही वह काम पर वापसी कर सकते हैं। 
 
बता दें कि अनुराग कश्यप और एकता कपूर फिल्म 'दोबारा' के लिए फिर से एक साथ आ गए हैं। बीते दिनों अनुराग कश्यप अपने घर और दफ्तर पर इनकम टैक्‍स की छापेमारी के कारण भी चर्चा में थे। 
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख