प्रभाष का फोन चेक करती हैं अनुष्का शेट्टी!

Webdunia
2017 की सुपरहिट फिल्म बाहुबली की जोड़ी प्रभाष और अनुष्का शेट्टी को लोगों ने बहुत पसंद किया। उनके रिलेशनशिप की चर्चाएं भी चलती रही हैं। अब तो उनके फैंस ने उनकी शादी की भी बातें करना शुरू कर दी है। 
 
प्रभाष और अनुष्का ने ने कभी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की। अनुष्का अपनी हर फिल्म से पहले दोस्त प्रभाष से सलाह लेती हैं और प्रभाष भी उनका बहुत ख्याल रखते हैं। हाल ही में यह खबर फैली कि अनुष्का शेट्टी बहुत पज़ेसिव गर्लफ्रेंड हैं, जो हमेशा अपने बॉयफ्रेंड प्रभाष का फोन चेक करती रहती हैं। जब भी प्रभाष का फोन बजता है वे यह देखती हैं कि किसका कॉल है। 
 
अनुष्का अपने दोस्त का बहुत खयाल भी रखती हैं। प्रभाष के बर्थडे पर अनुष्का ने उन्हें एक डिजाइनर घड़ी गिफ्ट की थी। प्रभाष को घड़ियां बहुत पसंद है इसलिए अनुष्का ने उन्हें एक शानदार घड़ी गिफ्ट की। खबर है कि दोनों एक साथ फिल्म भी करने वाले हैं। यह एक रोमांटिक मूवी होगी।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख