चैंपियंस ऑफ चेंज अवॉर्ड से सम्मानित हुए अर्जुन रामपाल, सोशल मीडिया पर जताया आभार

WD Entertainment Desk

गुरुवार, 1 फ़रवरी 2024 (14:47 IST)
Champions of Change Award: बॉलीवुड के अर्जुन रामपाल को 'चैंपियंस ऑफ चेंज' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। अर्जुन रामपाल को सिनेमा और संस्कृति में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर पुरस्कार समारोह की तस्वीर साझा करते हुए आभार व्यक्त किया।
 
अर्जुन रामपाल ने लिखा, भारत के माननीय 37वें मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति केजी बालाकृष्णन के हाथों चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड महाराष्ट्र को प्राप्त कर बहुत ही सन्मानित महसूस कर रहा हूं। न्यायमूर्ति ज्ञानसुधा मिश्रा (पूर्व न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट भारत ) का आभारी हूं कि उन्होंने इस सम्मान को और भी प्रभावी बनाया।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Rampal (@rampal72)

उन्होंने लिखा, मैं समाज और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में लगातार अपना योगदान देता रहूंगा। धन्यवाद, श्री नंदन झा (चैंपियंस ऑफ चेंज अवॉर्ड कमेटी के अध्यक्ष) सकारात्मक बदलाव के लिए प्रयासरत व्यक्तियों के प्रयासों को स्वीकार करने के लिए।
 
बता दें, 'चैंपियंस ऑफ चेंज' गांधीवादी मूल्यों, सामुदायिक सेवा और सामाजिक विकास को बढ़ावा देने के लिए एक भारतीय पुरस्कार है। इसकी स्थापना 2011 में हुई थी।
 
अर्जुन रामपाल के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी, सोनू सूद और मनोज बाजपेयी को भी चैंपियंस ऑफ चेंज अवॉर्ड से नवाजा गया है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी