साउथ इंडियन रीति-रिवाज से शादी रचाएंगे अथिया शेट्टी और केएल राहुल, सामने आई तारीख!

WD Entertainment Desk

मंगलवार, 13 दिसंबर 2022 (14:57 IST)
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल बीते काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अपने रिश्ते को भी ऑफिशियल कर चुके हैं। दोनों की शादी को लेकर हर दिन नई अपडेट सामने आ रही है। हाल ही में खबर आई थी कि अथिया और केएल राहुल जनवरी 2023 में शादी करेंगे।

 
अब अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की फाइनल डेट भी सामने आ गई है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार अथिया और राहुल जनवरी 2023 के लास्ट वीक में शादी करेंगे। दोनों की शादी का जश्न 21 जनवरी से शुरू होकर 23 जनवरी तक चलेगा।
 
बताया जा रहा है कि दोनों की शादी साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से होगी। इसमें हल्दी, मेहंदी, संगीत समेत कई अन्य रस्में होंगी। दोनों की शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल होंगे। 
 
अथिया-राहुल की शादी में कुछ ही दिन बचे हैं, इसलिए दोनों की फैमिलीज में जोरों से तैयारियां चल रही हैं। दोनों की शादी खंडाला में सु‍नील शेट्टी के आलीशान घर में होगी। 
 
बता दें कि 2021 में भाई अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म 'तड़प' के प्रीमियर के दौरान अथिया और केएल राहुल ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। अथिया केएल राहुल संग क्रिकेट के कई दौरों पर भी जाती हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी