रणवीर सिंह ने भीड़ में बचाई बच्चे की जान, फैंस बोले- आप असली सुपरस्टार...

WD Entertainment Desk

मंगलवार, 13 दिसंबर 2022 (12:01 IST)
बॉलीवुड के एनर्जेटिक एक्टर रणवीर सिंह अपने अंदाज से फैंस का दिल जीत लेते हैं। इन दिनों रणवीर का एक वीडियो सोशल मीहिटा पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

 
दरअसल, रणवीर सिंह हाल ही में मुंबई में एक इवेंट में शामिल हुए। अपने चहेते स्टार को देखने के लिए वहां भीड़ लगी हुई थी। इसी भीड़ में एक छोटा बच्चा भी बिखल रहा था। जैसे ही एक्टर की नजर मासूम पर पड़ी, उन्होंने बिना देरी किए हुए उसे गोद में उठा लिया। 
 
इतना ही नहीं, रणवीर सिंह ने बच्चे को पहले भीड़-भाड़ वाली जगह से दूर किया और फिर उसपर जमकर प्यार भी लुटाया। बच्चे के लिए रणवीर का यह प्यार देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर‍ सिंह जल्द ही फिल्म 'सर्कस' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 23 दिसंबर को रिलीज होने जारही हैं। रणवीर इन दिनों इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी