सुनील शेट्टी के घर जल्द बजेगी शहनाई, अथिया शेट्टी बनेंगी दुल्हन!

शनिवार, 22 जनवरी 2022 (13:25 IST)
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के घर जल्द ही शहनाइयां बजने वाली हैं। खबरें आ रही हैं कि एक्टर की बेटी अथिया शेट्टी और बेटा अहान शेट्टी इस साल अपने-अपने पार्टनर के साथ शादी रचा सकते हैं।

 
अथिया काफी समय से क्रिकेटर केएल राहुल को डेट कर रही हैं। दोनों अपना रिलेशन इंस्टा पर ऑफिशियल भी कर चुके हैं। वहीं अहान शेट्टी भी कई सालों से तान्या श्रॉफ संग रिलेशनशिप में हैं।
 
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार अथिया और अहान शेट्टी 2022 में अपनी-अपनी रिलेशनशिप को ऑफिशियल करने की तैयारी कर रहे हैं। सुनील शेट्टी के दोनों अपने-अपने पार्टनर संग साल 2022 में शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
 
खबरों के अनुसार अथिया और राहुल की शादी साल 2022 में निश्चित रूप से हो जाएगी। क्योंकि दोनों के परिवारों को ये रिश्ता मंजूर है। वहीं अहान शेट्टी भी अपनी गर्लफ़्रेंड तान्या श्रॉफ के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं और दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो अहान शेट्टी ने फिल्म 'तड़प' से बॉलीवुड डेब्यू किया है। वहीं अथिया शेट्टी ने साल 2015 में सूरज पंचोली के साथ फिल्म 'हीरो' से डेब्यू किया था। अथिया आखिरी बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' में दिखी थीं।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी