कहानी उम्दा है और सलमान भी अभिनय करते हुए नजर आ रहे हैं। खड़े-खड़े संवाद बोलने वाला उनका अंदाज यहां से गायब है। मासूम लड़की, हनुमान भक्त सलमान और पाकिस्तान जैसे तत्वों के समावेश से लगता है कि यह फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी।
गदर में सनी देओल पाकिस्तान जाकर अपनी बीवी को लाता है। यहां पर एक भारतीय पाकिस्तानी लड़की को उसके घर पहुंचाने जाता है। निश्चित रूप से उसके इस काम में कई तरह की राजनीतिक बाधाएं आती होंगी और इस कहानी के पीछे निर्देशक कबीर खान ने इन्हीं बातों को रेखांकित किया होगा। ट्रेलर तो दमदार लग रहा है, उम्मीद की जानी चाहिए कि फिल्म भी दमदार होगी।