'द लेडी किलर' में अर्जुन कपूर के साथ नजर आएंगी भूमि पेडनेकर!

सोमवार, 1 नवंबर 2021 (18:39 IST)
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर जल्द ही निर्देशक अजय बहल की फिल्म 'द लेडी किलर' में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म की घोषणा की गई थी।

 
अर्जुन कपूर ने फिल्म का एक पोस्टर साझा करते हुए बताया था कि इसमें थ्रिलर है, रोमांस है, इमोशन है और सस्पेंस भी है। वीं अब खबर आ रही है कि इस फिल्म के लिए लीड एक्ट्रेस की तलाश भी खत्म हो गई है। 
 
खबरों के अनुसार अर्जुन कपूर के साथ इस फिल्म में भूमि पेडनेकर नजर आएंगी। फिल्म मेकर्स भूमि को फिल्म में शामिल करने के लिए बेहद उत्सुक थे और भूमि को भी स्क्रिप्ट पसंद आई है।
 
फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने की उम्मीद है। यह पहली बार होगा जब अर्जुन और भूमि एक साथ नजर आएंगे। फिल्म को भूषण कुमार, शैलेश आर सिंह और कृष्णा कुमार मिलकर बना रहे हैं।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी