Bigg Boss 14 : राहुल महाजन के कपड़े धोने को तैयार हुईं अर्शी खान, बदले में मांगी इतने लाख की डायमंड रिंग

शुक्रवार, 11 दिसंबर 2020 (16:50 IST)
'बिग बॉस 14' के घर में हाल पुराने सीजन के कुछ कंटेस्टेंट्स की घर में एंट्री हुई है, जिनमें राहुल महाजन और अर्शी खान भी शामिल है। जिस दिन से अर्खी खान ने एंट्री की है वो उस दिन से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। कभी वह किसी के साथ फ्लर्ट करती नजर आती हैं तो कभी वह अपनी बातों से सबको हैरान कर देती हैं।

 
बिग बॉस के हाल ही के एपिसोड में राहुल महाजन अर्शी खान संग बात करते नजर आए। इस दौरान राहुल अर्शी से अपने कपड़े धोने को लेकर बात करते दिखे। उन्होंने अर्शी से पूछा कि क्या वो तब तक उनके कपड़े धो सकती हैं जब तक वो बिग बॉस के घर में हैं? 
 
इसके जवाब में अर्शी ने कहा कि वो उनके कपड़े धो देंगी लेकिन उनकी एक शर्त है कि इसके बदले में राहुल को उन्हें महंगी हीरे की अंगूठी (डायमंड रिंग) देनी पड़ेगी। इसपर राहुल ने कहा कि वो उन्हें 50 हजार रुपए तक की अंगूठी दे सकते हैं लेकिन ऐसी अंगूठी नहीं दे सकते जिसकी कीमत करोड़ों में हो। राहुल की बात सुनकर अर्शी कहती हैं कि उन्हें केवल 3 लाख रुपए की कीमत वाली अंगूठी चाहिए।   
 
राहुल महाजन, अर्शी की ये डील मान लेते हैं। जिसके बाद अर्शी खान राहुल महाजन के कपड़े धोने के लिए राजी हो जाती हैं।  अर्शी खान के जाने के बाद राहुल महाजन इस डील के बारे में जैस्मिन भसीन को बताते हैं। ये बात जानकर जैस्मिन भसीन को भी हंसी आ जाती है। वहीं अर्शी खान के इस अंदाज ने फैंस का तो जैसे दिल ही जीत लिया है। 
 
बता दें कि बिग बॉस में अर्शी खान, विकास गुप्ता, राहुल महाजन, कश्मीरा शाह और राखी सावंत को घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री दी गई हैl खास बात यह है कि यह चैलेंजर्स भी बिग बॉस की ट्रॉफी जीत सकते हैंl इसके चलते बिग बॉस के शो की टीआरपी और मनोरंजन का तड़का बढ़ने की आस जताई जा रही हैl 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी