बिग बॉस के सेट पर मौत

बिग बॉस का शो तमिल में भी लोकप्रियता हासिल कर रहा है और विवादों से भी घिरा है। इस शो के होस्ट हैं महानायक कमल हासन। एक अगस्त को इस शो के सेट पर एक व्यक्ति की मौत हो गई।
 
बताया जा रहा है कि मुंबई के रहने वाले शख्स इब्राहीम शेख की उम्र 28 वर्ष थी। वह सेट पर अचानक गिर गया। यह देख तुरंत उसका उपचार किया गया और फौरन अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित किया गया। 
 
इस शो की 24 घंटे शूटिंग चलती रहती है लिहाजा कई लोग सेट पर ही रहते हैं। शेख प्लम्बर था। उसके साथियों के अनुसार उसने कुछ देर पहले कहा था कि वह ठीक महसूस नहीं कर रहा है। उसे पसीना भी बहुत आ रहा था। थोड़ी देर बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ा। 
 
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें