37 साल के फेमस चायनीज एक्टर यू मेंगलोंग की मौत, बिल्डिंग से गिरकर गई जान

WD Entertainment Desk

शुक्रवार, 12 सितम्बर 2025 (13:01 IST)
फेमस चाइनीज सिंगर, एक्टर और मॉडल यू मेंगलोंग का निधन हो गया है। वह महज 37 साल के थे। यू मेंगलोंग की प्रबंधन टीम ने उनके निधन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यू मेंगलोंग की बीजिंग में एक बिल्डिंग से गिरकर मौत हो गई है। 
 
खबरों के अनुसार मेंगलोंग की टीम ने लिखा, बेहद दुख के साथ हमें बताना पड़ रहा है कि हमारे प्यारे मेंगलोंग की 11 सितंबर को बिल्डिंग से गिरकर मौत हो गई है। पुलिस ने किसी भी आपराधिकता से इनकार किया है। हम आशा करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति मिले और उनकी फैमिली स्ट्रॉन्ग बनी रहें।
 
यू मेंगलोंग के अचानक निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 37 साल की छोटी-सी उम्र में उन्होंने फैंस केबीच जबरदस्त पहचान बनाई थी। मेंगलोंग ने पहली बार साल 2013 में चाइनीज सिंगिंग रियलिटी शो 'सुपर बॉय' में पार्टीसिपेट कर पॉपुलैरिटी हासिल की थी।
 
इसके बाद उन्होंने ‍एक्टिंग का रुख किया। मेंगलोंग ने वेब सीरीज ‘गो प्रिंसेस गो’ में अहम किरदार निभाया, जिससे उनकी पॉपुलैरिटी और भी ज्यादा बढ़ गई। इसके बाद उन्होंने हिट फैंटेसी रोमांस ‘एटरनल लव’ में बाई कियान का किरदार निभाया। मेंगलोंग मॉडलिंग की दुनिया में भी सक्रिय थे। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी