कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

शुक्रवार, 11 दिसंबर 2020 (17:09 IST)
मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक आया है। खबरों के अनुसार उनको हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्‍पताल में रेमो डिसूजा की पत्‍नी लिजेल साथ हैं।

 
खबरों के मुताबिक रेमो डिसूजा की एंजियोप्लास्टी सर्जरी की गई है और उनकी हालत अब स्थिर है। रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक कब, कैसे आया इसकी जानकारी अभी नहीं लग पाई है। 
 
कोरियोग्राफी के लिए मशहूर रेमो डिसूजा फालतू और एबीसीडी जैसी फिल्‍मों के लिए जाने जाते हैं। वह डांस एकेडमी भी चलाते हैं जहां हर साल कई युवा डांसर्स को प्रशिक्षण भी देते हैं। इसके अलावा वो स्टार प्लस के मशहूर डांस रियालिटी शो डांस प्लस को जज भी करते हैं। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी