दीपिका पादुकोण ने बढ़ाया इंटरनेट क तापमान, 'पठान' से शेयर किया हॉट बिकिनी लुक

WD Entertainment Desk

शनिवार, 10 दिसंबर 2022 (12:57 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म 'पठान' में नजर आने वाली हैं। शाहरुख खान की इस कमबैक फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों इस फिल्म से दीपिका पादुकोण का एक हॉट पोस्टर सामने आया था। 

 
वहीं अब दीपिका पादुकोण ने एक बार फिर फिल्म 'पठान' से अपना हॉट बिकिनी लुक शेयर करके इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है। इस तस्वीर में दीपिका येलो कलर की बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। 
 
दीपिका पादुकोण की यह बोल्ड तस्वीर इंटरनेट पर छा गई है। मेकर्स पहले ही बता चुके हैं कि 'पठान' में दीपिका अबतक के सबसे बोल्ड अवतार में नजर आने वाली हैं। 
 
फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान एक एजेंट का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में जॉन अब्राहम निगेटिव रोल में दिखेंगे। वहीं दीपिका पादुकोण भी एक एजेंट के किरदार में नजर आएंगी। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी