इस विज्ञापन में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अबू धाबी की संस्कृति, इतिहास और विरासत की खूबसूरती दिखा रहे हैं। दीपिका पादुकोण के हिजाब लुक की भी तारीफ हो रही हैं। हालांकि कुछ यूजर्स ने हिजाब पहनने की वजह से एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
एक यूजर ने लिखा, 'इतना काम भारत के लिए करते यहीं लोग तो भारत देश काफी आगे निकल जाता है।' एक अन्य ने लिखा, 'महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली दीपिका अब हिजाब पहनकर टूरिज्म का प्रचार कर रही हैं।'
वहीं कई यूजर्स दीपिका के लुक की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'उन्होंने अरब कल्चर की इज्जत की है।' एक अन्य ने लिखा, 'इस मस्जिद में आने वाले सभी लोगों को ढंग के कपड़े पहनने पड़ते हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'दीपिका अच्छी लग रही हैं।'