दिशा पाटनी को किस करने में इस एक्टर को जरा भी नहीं आई मुश्किल

सोमवार, 27 जनवरी 2020 (11:30 IST)
दिशा पाटनी इस समय तेजी से उभरने वाली एक्ट्रेस हैं और उनकी सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सौ करोड़ से ज्यादा का बिज़नेस किया है। छोटे से करियर में वे सलमान खान और टाइगर श्रॉफ जैसे स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं और इस समय भी वे सलमान खान की फिल्म 'राधे' में हीरोइन हैं। 
 
इस समय दिशा चर्चा में हैं फिल्म 'मलंग' के कारण। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और खूब पसंद किया जा रहा है। पसंद की जाने की एक वजह दिशा पाटनी भी हैं जिसमें दिशा बिकिनी में नजर आ रही हैं और उनका यह अंदाज उनके फैंस को दीवाना बना रहा है। 
 
आदित्य रॉय कपूर मलंग में दीपिका के हीरो हैं जिनके साथ दिशा की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री बढ़िया लग रही है। फिल्म का एक पोस्टर भी चर्चा में रहा है जिसमें दिशा और आदित्य को किस करते देखा जा सकता है। 
 
हाल ही में आदित्य से इस किसिंग सीन के बारे में पूछा गया। क्या दिशा के साथ किसिंग सीन को करने में उन्हें कोई परेशानी हुई? इस पर आदित्य का कहना है कि उन्हें इस सीन के फिल्मांकन के दौरान जरा भी मुश्किल नहीं आई। न ही कुछ अजीब लगा। 


 
उन्होंने दिशा की तारीफ करते हुए कहा सहजता के साथ दिशा ने यह सीन किया। दिशा का वजन कम होना भी आदित्य के लिए फायदेमंद रहा। उन्हें दिशा को कंधे पर बैठाने में जरा भी परेशानी नहीं हुई। 
 
मोहित सूरी द्वारा निर्देशित फिल्म 'मलंग' में अनिल कपूर का भी महत्वपूर्ण रोल है। यह फिल्म 7 फरवरी को रिलीज हो रही है और इसके लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी