दिव्यांका त्रिपाठी ने पति संग शेयर की खूबसूरत फोटो, लिखा रोमांटिक पोस्ट

छोटे पर्दे की सुपरस्टार दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में अपने पति विवेक दहिया के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। दिव्यांका ने 2016 में विवेक से शादी की थी।  
 
दिव्यांका ने तस्वीरों के साथ विवेक के लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए लिखा, यहां आप मेरे बगल में चैन की नींद ले रहे हैं और हर बार की तरह मैं आपको और मेरे मोबाइल में हमारी फोटो को घूर रही हूं। क्या पोस्ट करना है, क्या नहीं और मैं सब पोस्ट कर रही हूं।
 
तस्वीरों में दिव्यांका ब्लैक ड्रेस के साथ रेड लिपस्टिक में खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं, विवेक ब्लैक टीशर्ट और पैंट्स के साथ व्हाइट जैकेट में दिखाई दे रहे हैं। 
 
दिव्यांका और विवेक की केमिस्ट्री तस्वीरों में वाकई देखने लायक है। दिव्‍यांका त्रिपाठी जितनी पॉपुलर टीवी एक्‍ट्रेस हैं उतनी ही पॉपुलर वह सोशल मीडिया पर भी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 9 लाख से ज्यादा फालोवर्स हैं। 
 
दिव्‍यांका त्र‍िपाठी ने टीवी सीरियल 'बनू मैं तेरी दुल्‍हन' से छोटे पर्दे पर अपने करियर की शुरुआत की थी। दिव्यांका ऑल्ट बालाजी के नए शो कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला के साथ डिजिटल प्लेटफार्म पर नई पारी शुरू करने जा रही हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी