ऐसे मनाई टीवी की ईशी मां ने अपने घर होली

बॉलीवुड में तो श्रीदेवी के निधन की वजह से होली पर बिना रंग का महौल है लेकिन टीवी सेलेब्स ने इस बार जमकर होली मनाई है। ऐसे में टीवी की फेवरेट एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने भी सुंदर होली मनाई। 
 
टेलीविज़न की ईशिता मां यानी दिव्यांका त्रिपाठी फिलहाल उनके होम टाउन भोपाल आई हुई हैं। उनके परिवार में शादी अटेंड करने आई दिव्यांका ने अपने इस हॉलीडे में काफी एंजॉय किया। वे भोपाल अपने पति विवेक दहिया के साथ गई हैं। उन्होंने होली खेलते हुए अपने कुछ पिक्चर्स सोशल मीडिया पर भी अपलोड किए। 
 
पहले उन्होंने अपने परिवार के साथ कुछ पिक्चर्स शेयर किए जिसमें वे फुलों से होली खेल रहे थे। परिवार के साथ फुलों की होली खेलते हुए इन तस्वीरों में दिव्यांका बहुत खूबसुरत लग रही हैं। उनके परिवार और पति के साथ वे होली खेल रही हैं। 

 
इसके बाद उन्होंने अपने दोस्तों और कज़िंस के साथ होली सेलीब्रेट की। सबसे साफ वे ही लग रही थीं। इसपर उन्होंने कैप्शन भी लिखा कि लेट आने का यही फायदा रहता है कि आप सबसे साफ दिखते हैं। 
 
 
दिव्यांका परिवार में एक शादी अटेंड करने आई थीं। शादी में उन्होंने गोल्डन गाउन पहना था।

इसके पहले उनके घर एक पूजा भी रखी गई थी जो नई दुल्हनों के लिए होती है। हालांकि दिव्यांका की शादी को काफी वक़्त हो गया था लेकिन वे उनके घर नहीं जा पा रही थी। इसलिए उनके घर आते ही उनकी मां और सहेलियों ने उनके लिए यह पूजा रखी। 

 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी