50 साल की उम्र में भी सिंगल हैं एकता कपूर, पिता की इस शर्त के कारण नहीं की शादी!

WD Entertainment Desk

शनिवार, 7 जून 2025 (10:38 IST)
टीवी की क्वीन कही जाने वाली प्रोड्यूसर एकता कपूर 7 जून को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक, एकता कपूर मनोरंजन की दुनिया का जाना-माना नाम हैं। वह कई सीरियल्स की निर्माता-निर्देशक रही हैं। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों का निर्माण भी किया है। 
 
दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली एकता कपूर 50 साल की उम्र में भी सिंगल हैं। एक इंटरव्यू के दौरान एकता कपूर ने खुलासा किया था कि उन्होंने शादी क्यों नहीं की। एकता कपूर ने बताया था कि एक बार उनके पिता ने कहा था कि या तो तुम शादी कर लो या फिर काम, तुम्हें दोनों में से किसी एक को चुनना होगा। मैंने काम को चुना था। 

बॉलीवुड के ताजा अपडेट जानने के लिए क्लिक करें 
 
 
एकता ने कहा था, मैं शादी नहीं करना चाहती थी इस वजह से मैंने काम को प्राथमिकता दी थी। मेरे वो दोस्त जिनकी शादी हो गई थी वह आज सिंगल है। मैंने पिछले कुछ साल में कई तलाक देखे है। मुझे लगता है कि मुझमें सब्र है, जो अब तक इसका इंतजार कर रही हूं। 
 
एकता कपूर जितेंद्र और शोभा कपूर की बेटी हैं। एकता कपूर सिंगल मदर हैं। उन्होंने सेरोगसी से बेटे रवि को जन्म दिया है। एकता की तरह ही उनके भाई तुषार कपूर भी सिंगल फादर हैं। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी