इमरान के कारण ऐश्वर्या ने ठुकराई 'बादशाहो'

अजय देवगन को लेकर निर्देशक मिलन लथुरिया 'बादशाहो' बनाने वाले हैं। यह फिल्म उन्होंने ऐश्वर्या राय को ऑफर की थी। ऐश को अपना रोल पसंद भी आया। इसी बीच एक बदलाव यह हुआ कि पंजाबी एक्टर दिलजीत दोसांझ फिल्म से अलग हो गए और इमरान हाशमी की उनकी जगह एंट्री हो गई। इमरान-अजय और मिलन की तिकड़ी इसके पहले 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई' जैसी हिट फिल्म दे चुके हैं। मिलन एक बार फिर इन अभिनेताओं का साथ पाकर खुश थे, लेकिन उन्हें करारा झटका तब लगा जब ऐश्वर्या राय ने यह फिल्म करने से मना कर दिया। 
क्यों किया मना... अगले पेज पर
 

इसकी वजह थे इमरान हाशमी। ऐश्वर्या को इमरान की 'सीरियल किसर' इमेज से कोई आपत्ति नहीं है और 'बादशाहो' में उनका रोल अजय के अपोजिट था। ऐश्वर्या ने यह फिल्म इमरान के कारण इसलिए मना की क्योंकि बहुत पहले करण जौहर के टॉक शो में उन्होंने ऐश्वर्या राय को प्लास्टिक कहा था। ऐश्वर्या को तब से बुरा लगा हुआ है, लिहाजा उन्होंने इमरान के साथ फिल्म करने से इंकार कर दिया। 

वेबदुनिया पर पढ़ें