ईवलिन शर्मा की पहचान बन गई है पिंक बिकिनी

ईवलिन शर्मा ने कुछ महीने पहले स्विमिंग पुल पर हॉट पिंक बिकिनी में अपने कर्व्स दिखाए थे तब उन्होंने सोचा भी नहीं था कि जल्दी उन्हें प्रतियोगिता का सामना करना पड़ेगा। अदिति राव हैदरी का पिंक बिकिनी पहने फोटोग्राफ इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और ईवलिन के प्रशंसक दोनों में समानताएं ढूंढ रहे हैं। वे कह रहे हैं कि अदिति ने कॉपी किया है। 
 
इस बारे में ईवलिन के पब्लिसिटी डेल भगवागर 'ठीक है' कह कर बात टालते हैं। वे कहते हैं 'जब से हनी सिंह द्वारा फिल्म 'यारियां' के लिए गाया गाना 'सनी सनी' लोकप्रिय हुआ है तब से ईवलिन को बॉलीवुड की बेस्ट बिकिनी गर्ल्स में से एक माना जाता है। पिंक बिकिनी तो ईवलिन का 'ट्रेडमार्क' बन गई है। पिंक बिकिनी उनकी पहचान बन गई है।'  
 
ईवलिन के गाल तो गुलाबी हो जाते होंगे जब उनके फैंस किसी को भी पिंक बिकिनी में देख उसकी तुलना ईवलिन से कर देते होंगे। शायद यही होती है 'ब्रैंड रिकॉल वैल्यू'।  

वेबदुनिया पर पढ़ें