फैंस ने सलमान खान के पोस्टर का दूध से किया अभिषेक, नाराज हुए भाईजान

रविवार, 28 नवंबर 2021 (17:26 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार लंबे वक्त बाद फिल्म 'अंतिम : द फाइनल ट्रूथ' में बड़े पर्दे पर नजर आए हैं। सलमान की इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में सलमान खान सिख पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आ रहे हैं। 

 
सलमान की इस फिल्म का फैंस के बीच जबरदस्त क्रैज देखने को मिल रहा है। सलमान के फैंस सिनेमाघर में ही जमकर आतिशबाजी कर रहे हैं। वहीं कुछ फैंस उनके पोस्टर का दूध से अभिषेक कर रहे हैं। लेकिन फैंस की इन हरकतों से भाईदान नाराज हो गए हैं। 
 
सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें फैंस 'अंतिम' के पोस्टर पर दूध चढ़ाते नजर आ रहे हैं। ये देखकर सलमान फैंस से गुस्सा हो गए हैं। 
 
सलमान ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, कई लोगों को पानी नसीब नहीं होता है और आप ऐसे दूध वेस्ट कर रहे हो। अगर आपको दूध देना ही है तो मेरी सारे फैंस से रिक्वेस्ट है कि आप गरीब बच्चों को पिलाएं, जिन्हे दूध पीने को नहीं मिलता है।
 
इससे पहले सलमान ने एक और वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में फैंस 'अंतिम' की स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर के अंदर ही आतिशबाती करते नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, मैं अपने सारे फैंस से रिक्वेस्ट करता हूं कि ऑडिटोरियम में पटाखे लेकर ना जाएं इससे आग लग सकती है और कई लोगों को जान खतरे में पड़ सकती है। 
 
उन्होंने लिखा, मेरी सारे थिएटर के मालिकों से अपील है कि वह लोगों को सिनेमा के अंदर पटाखे ना ले जाने दे और सिक्योरिटी एंट्री करने से पहले ही उन्हें रोक ले। फिल्म एंजॉय करें लेकिन प्लीज ये ना करें। शुक्रिया। 
 
बता दें कि सलमान खान की फिल्म 'अंतिम' 26 नंवबर को रिलीज हुई है। इस फिल्म में आयुष शर्मा गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे है। इस फिल्म से टीवी एक्ट्रेस महिमा मकवाना ने बॉलीवुड में एंट्री ली है। फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर ने किया है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी