दिग्गज फिल्ममेकर सागर सरहदी का निधन, कई हिट फिल्मों की लिखी थी स्क्रिप्ट

सोमवार, 22 मार्च 2021 (12:17 IST)
जाने-माने पटकथा लेखक, संवाद लेखक और निर्देशक सागर सरहदी का निधन हो गया है। सागर सरहदी ने मुंबई में सायन इलाके में अपने घर में आखिरी सांस ली, वह 88 साल के थे औऱ लंबी बीमारी से जूझ रहे थे।

 
इस खबर के सामने आने के बाद कई सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उन्होंने नूरी, बाजार, कभी कभी, सिलसिला, चांदनी, दीवाना और कहो ना प्यार है जैसी फिल्में लिखी थी। 
 
सागर ने बॉलीवुड को कई सारी यादगार फिल्में दी हैं। सागर ने कभी-कभी फिल्म से बड़ा मुकाम हासिल किया था। इसके साथ ही सागर ने नूरी, सिलसिला, चांदनी, रंग , जिंदगी, कर्मयोगी, कहो ना प्यार है, कारोबार, बाजार और चौसर सहित कई हिट फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी थी।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी