मशहूर फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन का निधन, 60 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

WD Entertainment Desk

गुरुवार, 29 दिसंबर 2022 (13:05 IST)
Photo - Twitter
बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर-डायरेक्टर नितिन मनमोहन का निधन हो गया है। उन्हें 3 दिसंबर को हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई थी। 

 
नितिन मनमोहन ने 60 साल की उम्र में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। नितिन मनमोहन बॉलीवुड के मशहूर चरित्र अभिनेता मनमोहन के बेटे थे। 
 
नितिन मनमोहन निर्माता, निर्देशक और कहानीकार थे। उन्होंने बोल राधा बोल, शूल, दस, यमला पगला दीवाना और रेडी जैसी फिल्में प्रोड्यूस की। बतौर एक्टर नितिन ने टीवी सीरियल 'भारत के शहीद' में चंद्रशेखर आजाद का रोल निभाया था।
Edited By : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी