मासूम... द नेक्स्ट जेनरेशन नैरेशन के दौरान शेखर कपूर की भावुक मुलाकात, वेट्रेस की आंखों में आए आंसू

WD Entertainment Desk

रविवार, 15 सितम्बर 2024 (12:16 IST)
Shekhar Kapur : अपनी शानदार स्टोरीटेलिंग और निर्देशन कौशल के लिए मशहूर फिल्ममेकर शेखर कपूर अपनी अगली हिंदी फिल्म 'मासूम... द नेक्स्ट जेनरेशन' की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म के लिए हाल ही में नैरेशन सेशन के दौरान, शेखर कपूर ने एक होटल में एक वेट्रेस के साथ अकस्मात लेकिन भावुक बातचीत की, जिसने इस प्रोजेक्ट में उनके आत्मविश्वास को और बढ़ा दिया।
 
शेखर कपूर ने असम की एक वेट्रेस के साथ बातचीत की। उनके बैकग्राउंड से हैरान होकर, कपूर ने उनसे उनके परिवार, घर और यादों के बारे में पूछा। जिस पल कपूर ने उनसे उनकी दादी के बारे में पूछा, वेट्रेस फूट-फूट कर रोने लगी। इस घटना ने कपूर को भावुक कर दिया, जिसने फिल्म के घर और रिश्तों के विषयों के बीच के संबंध को उजागर किया, जिससे फिल्ममेकर का यह विश्वास और मजबूत हुआ कि फिल्म दर्शकों के साथ गहराई से जुड़ सकती है।
 
‘मासूम... द न्यू जेनरेशन’ 1983 की क्लासिक ‘मासूम’ की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। पिछले इंटरव्यू में, कपूर ने फिल्म के विषय पर विस्तार से बताया और घर के वास्तविक सार पर जोर दिया। कपूर ने समझाया 'जब लोग घर के बारे में बात करते हैं, तो इसे अक्सर प्रॉपर्टी या रियल एस्टेट के रूप में देखा जाता है, जिसको मोनेटरी शब्दों में मापा जाता है।' 
 
उन्होंने आगे कहा, लेकिन घर मूल रूप से यादों के बारे में होता है - हर दीवार, हर फर्नीचर पीस हमारे जीवन का एक हिस्सा रखता है। यह फिल्म घर के कॉन्सेप्ट के साथ उस गहरे और भावुक संबंध को भी दर्शाती है।
 
‘मासूम... द नेक्स्ट जेनरेशन’ के अलावा, जो कावेरी कपूर का एक्टिंग डेब्यू है, ऑस्कर-नॉमिनेटेड और बाफ्टा विजेता फिल्ममेकर एबोनी मैकक्वीन नामक एक म्यूजिकल फीचर का निर्देशन भी करने वाले हैं। यह फिल्म चार्ली मैकगार्वे नामक एक अभिलाषी प्रोफेशनल फुटबॉलर की कहानी है, जिसके सपने एक गंभीर चोट की वजह से चकनाचूर हो जाते हैं। 
 
इसके बाद कहानी चार्ली के जरिये से आत्म-खोज की यात्रा को दर्शाती है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे वह भारी चुनौतियों का सामना करने के बावजूद अपने जुनून को आगे बढ़ाने के लिए एक नया रास्ता खोजती है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी