ईद 2026 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर!

WD Entertainment Desk

शनिवार, 14 सितम्बर 2024 (14:26 IST)
Love and War Release Date : बॉलीवुड फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म 'लव एंड वॉर' अपनी घोषणा के बाद से लगातार सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की पावरहाउस तिकड़ी नजर आने वाली हैं। यह फिल्म क्रिसमस 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। 
 
हालांकि मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया था। अब लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक फिल्म 'लव एंड वॉर' 20 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में होगी है। फिल्म को सबसे लंबी छुट्टियों का फायदा सिनेमाघरों में मिलने वाला है। इस दौरान रमजान, रामनवमी और गुड़ी पड़वा जैसे बड़े त्योहार आ रहे हैं। 
 
इस फिल्म के बारे में बात करते हुए संजय लीला भंसाली ने कहा था, यह एक प्रेम कहानी है जिसे मैं लंबे समय के बाद बना रहा हूं। थोड़ा अलग तरह का काम है, हीरामंडी के डांस, पिलर्स, वास्तुकला, पर्दों और गहनों से अलग है ये। यह मेरे लिए एक नई भाषा, परिवेश और माहौल है।
 
मेगा स्टार कास्ट, भव्य कैनवास और दीवाना कर देने वाले संगीत को देखते हुए यह फिल्म न केवल अपने पैमाने के मामले में बड़ी है, बल्कि टीम के समर्पण के मामले में भी बड़ी है। आलिया, रणबीर और विक्की अपने-अपने प्रोजेक्ट का काम खत्म कर फिल्म 'लव एंड वॉर' के लिए तैयारी करेंगे। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी