परिणीति चोपड़ा की 'साइना' का पहला गाना 'परिंदा' हुआ रिलीज

शनिवार, 13 मार्च 2021 (15:10 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'साइना' इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में परिणीति बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल का किरदार निभाने वाली हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। अब फिल्म का पहला नागा 'परिंदा' रिलीज हो गया है।

 
इस गाने में परिणीति चोपड़ा के साथ मानव कौल नजर आ रहे हैं। अमाल मल्लिक ने इस गाने को गाया है और उन्ही ने इस गाने को म्यूजिक दिया है। वही मनोज मुन्तशिर ने इस गाने को लिखा है। इस गाने को टी-सीरीज के बैनर तले लॉन्च किया गया है।
 
ये गाना साइना के सफर को दिखते हुए नज़र आ रहा है। एक बैडमिंटन स्टार बनाने के पहले उनकी मेहनत को दिखाया गया है। लोगो को ये गाना काफी पसंद आ रहा है। 
 
बता दें फिल्म साइना 26 मार्च को थिएटर में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अमोल गुप्ते ने किया है। साइना के कोच पुलेले गोपीचंद के रोल में मानव कौल नजर आएंगे वहीं एक्टर परेश रावल भी अहम रोल में हैं। एक्ट्रेस मेघना मलिक साइना की मां के किरदार में नजर आएंगी।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी