लाल ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा ने बिखेरा हुस्न का जलवा, तस्वीरें वायरल

शनिवार, 13 मार्च 2021 (14:54 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी बुक 'अनफिनिश्ड' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस किताब में उन्होंने अपनी जिंदगी के सारे राज खोलकर रख दिए हैं। इसी बीच प्रियंका का लेटेस्ट फोटोशूट भी इंटरनेट पर छा गया है।

इन तस्वीरों में प्रियंका रेड गाउन में सुनसान सड़कों पर भटकते हुए नजर आ रही हैं। स्किन टाइट इस ड्रेस में प्रियंका गजब की खूबसूरत लग रही हैं। 
 
तस्वीरों के जरिए प्रियंका ने अपने पति निक जोनास के म्यूजिक वीडियो 'स्पेसमैन' में लुक का खुलासा किया है। तस्वीरों में प्र‍ियंका चोपड़ा कंधे से लेकर पांव तक रेड वेलवेट ड्रेस में नजर आ रही हैं।
 
प्र‍ियंका के हर पोज में जबरदस्त कॉन्फिडेंस देखा जा सकता है। प्रियंका की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।
 
प्रियंका चोपड़ा ने साल 2003 में फिल्म हीरो से अपने करियर का आगाज किया था। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकी हैं। वो आज कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी