गूगल ने डूडल बना कर आरडी बर्मन को किया याद

सोमवार, 27 जून 2016 (12:19 IST)
27 जून को प्रसिद्ध संगीतकार राहुल देव बर्मन का जन्मदिन है। उनके सारे प्रशंसक अपनी-अपनी तरह से आरडी का जन्मदिन मना रहे हैं। रेडियो और टीवी पर आरडी के गीत बज रहे हैं। 
 
गूगल ने भी एक रंग-बिरंगा आरडी बर्मन का डूडल बनाकर उन्हें याद किया है। यह डूडल गूगल के होम पेज पर नजर आ रहा है। इसमें आरडी का मुस्कुराता फोटो, म्युजिक नोट्स और बॉलीवुड गानों के दृश्य हैं। 
 
आरडी बर्मन के बारे में 30 रोचक जानकारियां पढ़ने के लिए क्लिक करें 
 
आरडी बर्मन ने 331 फिल्मों में संगीत दिया और उनके बनाए ज्यादातर गाने सुपरहिट रहे। 1983, 1984 और 1995 में वे फिल्मफेअर पुरस्कार पाने में भी कामयाब रहे। 

वेबदुनिया पर पढ़ें