ग्रेट ग्रैंड मस्ती के बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल

ग्रेट ग्रैंड मस्ती बॉक्स ऑफिस पर इतनी बुरी तरह पिटेगी, किसी ने नहीं सोचा था। कारण ढूंढे जा रहे हैं। लीक होने के कारण तगड़ा नुकसान हुआ है, लेकिन ये बात भी सच है कि फिल्म में भी दम नहीं है। क्या कूल हैं हम 3, मस्तीजादे के बाद ग्रेट ग्रैंड मस्ती की असफलता ने बता दिया है कि इस तरह की फिल्में अब दर्शक नहीं देखना चाहते हैं। एडल्ट कॉमेडी के नाम पर कुछ नया किया जाना जरूरी है। 
ग्रेट ग्रैंड मस्ती ने पहले दिन 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन भी यही कलेक्शन रहे। तीसरे दिन 3.25 करोड़ का कलेक्शन हुआ। चौथे दिन 1.50 करोड़ और पांचवे दिन 1.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन फिल्म ने किया। पांच दिन में फिल्म 11.10 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई। लगता है कि 15 करोड़ का आंकड़ा भी फिल्म नहीं छू पाएगी। 

वेबदुनिया पर पढ़ें