प्रभुदेवा ने तमिल फिल्म 'विल्लू' में नयनतारा को कोरियोग्राफ किया था। इसी की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूजे से प्यार करने लगे। नयनतारा मूल रूप से ईसाई थीं और उनका जन्म बेंगलुरु में एक कट्टर ईसाई फैमिली में हुआ था। उनका असली नाम डायना मरियम कुरियन है। प्रभुदेवा से शादी करने के चक्कर में उन्होंने साल 2011 में हिंदू धर्म को अपना लिया था।
एक्ट्रेस ने प्रभुदेवा के नाम का टैटू भी बनवाया था। नयनतारा की वजह से प्रभु देवा की शादी खतरे में आ गई थी। मामला कोर्ट तक पहुंच गया था। साल 2010 में प्रभुदेवा की पत्नी रामलता ने फैमिली कोर्ट में याचिका लगाई कि प्रभुदेवा नयनतारा के साथ लिव-इन में रह रहे हैं। इतना ही नहीं, प्रभुदेवा की पत्नी रामलता ने धमकी दी थी कि अगर उन्होंने नयनतारा से शादी की तो वो भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगी।
नयनतारा से अफेयर के बाद प्रभुदेवा ने शादी के 16 साल बाद पत्नी रामलता से अलग होने का फैसला कर लिया था। जुलाई, 2011 में उन्होंने पत्नी को तलाक दे दिया। हालांकि, सालभर बाद ही 2012 में नयनतारा ने कह दिया कि वो अब प्रभुदेवा से अपने सारे रिश्ते खत्म कर चुकी हैं।
नयनतारा ने शाहरुख की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में आइटम सॉन्ग करने से भी मना कर दिया था। कहा जाता है कि नयनतारा शाहरुख के साथ काम करने से इनकार करने वाली शायद पहली एक्ट्रेस हैं। खबरों के अनुसार नयनतारा ने शाहरुख या रोहित शेट्टी की वजह से नहीं, बल्कि प्रभुदेवा की वजह से वो फिल्म छोड़ी थी।