जब करीना के शाकाहारी बॉयफ्रेंड को पिता रणधीर कपूर ने नॉनवेज रेस्टोरेंट में मिलने बुलाया

WD Entertainment Desk
शनिवार, 15 फ़रवरी 2025 (11:06 IST)
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर रणधीर कपूर 15 फरवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अभिनेता ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में की है। रणधीर ने 1971 में बबीता से शादी रचाई थी। उनकी दो बेटियां करिश्मा और करीना कपूर हैं। 

 
बीते दिनों ट्विंकल खन्ना के चैट शो ट्वीक इंडिया में करीना कपूर ने रणधीर कपूर को लेकर मजेदार किस्सा बताया था। करीना ने बताया था कि रणधीर कपूर ने उनके शाकाहारी बॉयफ्रेंड को नॉनवेज रेस्टोरेंट में मिलने बुलाया था। 
 
करीना कपूर ने बताया था कि वो एक वेजीटेरियन शख्स के साथ रिलेशनशिप में थीं। जब उन्होंने इस लड़के की मुलाकात अपने पिता रणधीर कपूर से कराई तो उन्होंने उसको एक नॉनवेज रेस्टोरेंट में बुला लिया। ऐसे में उसके लिए ये काफी मुश्किल हो गया था।
 
करीना ने कहा था, एक बार उनके पिता उनके बॉयफ्रेंड से डिनर पर मिलने को तैयार हो गए थे लेकिन उन्होंने वो रेस्टोरेंट चुना जो मुगलई कुजीन के लिए फेमस है। इस पर उन्होंने बताया कि उनका बॉयफ्रेंड वेजिटेरियन है। लेकिन रणधीर कपूर ने इसपर ध्यान नहीं दिया। 
 
रणधीर कपूर ने करीना को कहा, 'कोई बात नहीं, यहीं बुलाओ। वो ड्राइवर के साथ खाना खा लेगा।' करीना ने कहा था उनका एक्स बॉयफ्रेंड डिनर पर उनके पिता के साथ बैठा हुआ बस हम लोगों को देखता रहा।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख