कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की खबर पर एक्स गर्लफ्रेंड हरलीन शेट्टी का रिएक्शन

गुरुवार, 11 नवंबर 2021 (12:39 IST)
Katrina Kaif और Vicky Kaushal इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते कई दिनों से खबर आ रही है कि दोनों दिसंबर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दिवाली के दिन कबीर खान के घर दोनों की रोका सेरेमनी भी हुई। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

कैटरीना से पहले विक्की कौशल एक्ट्रेस हरलीन सेठी के साथ रिलेशनशिप में थे। लेकिन दोनों का अचानक ब्रेकअप हो गया। फिल्म 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' की रिलीज के बाद दोनों अलग हो गए। वहीं अब कैटरीना और विक्की की शादी की खबरों पर हरलीन सेठी का रिएक्शन सामने आया है।
 
खबरों के अनुसार हरलीन सेठी की दोस्त ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि हरलीन अब पूरी तरह से मूव ऑन कर चुकी हैं। वह अपने काम में व्यस्त हैं। वह फिलहाल एकता कपूर के शो 'द टेस्ट केस 2' को लेकर बहुत उत्साहित है। 
 
बता दें कि‍ विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अक्सर साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आते रहते हैं। हाल ही में दोनों साथ में वेकेशन मनाने भी गए थे। हालांकि दोनों ने अभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी