कैंसर के ट्रीटमेंट जंग के बीच वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचीं हिना खान, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

WD Entertainment Desk

गुरुवार, 24 अक्टूबर 2024 (14:10 IST)
टीवी एक्ट्रेस हिना खान भले ही कैंसर से जंग लड़ रही हैं, लेकिन वह अपनी लाइफ को खुलकर जी रही हैं। इस गंभीर बीमारी से जंग लड़ते हुए वह लाइफ का हर पल एंजॉय कर रही हैं। हिना खान इन दिनों मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by (@realhinakhan)

मालदीव में वेकेशन मनाते हुए हिना अपनी तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। इस तस्वीर में हिना मालदीव में समंदर किनारे धुप का आनंद लेती दिख रही हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'जैसा भी हो दिन। मैंने अब है जीना सीख लिया। हर दिन ऐसे जियो जैसे कि यह तुम्हारा आखिरी दिन हो।'
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by (@realhinakhan)

इन तस्वीरों में नाइट सूट पहने समंदर किनारे टहलती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने व्हाइट और ब्लू रंग का पजाया-शर्ट पहना है और सिर पर टॉपी लगाई है। हिना ने अपना लुक सनग्लासेस से पूरा किया है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by (@realhinakhan)

तस्वीरों में हिना हॉर्स राइडिंग करते, तो कभी कार में बैठे पोज देती नजर आ रही हैं। हिना समंदर के बीच ब्रेकफास्ट का लुफ्त लेती भी दिख रही हैं। हिना ने तमाम मुश्किलों के बावजूद अपने जिंदगी के खूबसूरत पलों को जीने का वक्त निकाला है।
 
बता दें कि हिना खान ब्रेस्ट कैंसर के स्टेज 3 से गुजर रही हैं। हिना खान की ‍कीमोथेरेपी भी चल रही हैं। कीमोथेरेपी की वजह से हिना खान को अपना सिर भी मुंडवाना पड़ा है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी