'सुपर 30' का नया गाना 'पैसा' रिलीज, करिश्मा शर्मा पर पैसे लुटाते दिखे रितिक रोशन

रितिक रोशन की अपकमिंग फिल्म 'सुपर 30' लगातार विवादों की वजह से सुर्खियों में रही हैं। इस फिल्म में रितिक गणितज्ञ आनंद कुमार की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म का दूसरा गाना 'पैसा' रिलीज हो चुका हैं।

इस गाने में रितिक रोशन नशे में झूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके हाथ में शराब का ग्लास नजर आ रहा है। फिल्म के इस आइटम गाने में पैसे की अहमियत बताई गई है। गाने में पकंज त्रिपाठी भी दिखे। कुर्ते पायजामे और सनग्लासेज में पंकज त्रिपाठी का दबंग लुक नजर आया है। 
 
सुपर 30 के इस गाने को विशाल ददलानी ने गाया है और संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल ने इसे अपने खूबसूरत म्यूजिक से सजाया है। वहीं, इस गाने को अमित भट्टाचार्य ने लिखा है।
 
इस गाने में करिश्मा शर्मा डांस करती दिख रही हैं और रितिक रोशन समेत दूसरे कलाकार उनके साथ थिरकते नजर रहे हैं। इससे पहले फिल्म का रोमांटिक सॉन्ग 'जुगरॉफिया' रिलीज किया गया था। इस गाने को उदित नारायण और श्रेया घोषाल ने गाया है।
 
'सुपर 30' ने रितिक रोशन के अपोजिट टीवी एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर दिखाई देंगी। ये मृणाल की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म होगी। मृणाल ठाकुर टीवी पर कई सीरियल में अहम किरदार में दिख चुकी है। यह फिल्म 12 जुलाई को रिलीज होगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी