48 साल की उम्र में भी बेहद फिट हैं रितिक रोशन, फ्लॉन्ट किए 8 पैक एब्स

WD Entertainment Desk

सोमवार, 2 जनवरी 2023 (15:05 IST)
ग्रीक गॉड के नाम से मशहूर बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन इंडस्ट्री के सबसे फिट एक्टर्स की लिस्ट में शुमार है। 48 साल की उम्र में भी रितिक अपनी फिटनेस से कई एक्टर्स को मा देते हैं। हाल ही में रितिक रोशन ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरों से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। 

 
तस्वीरों में रितिक रोशन अपनी शानदार बॉडी फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं। तस्वीरों में वो स्पोर्टी लुक में नजर आ रहे हैं। रितिक शीशे के सामने खड़े होकर अपनी टी शर्ट ऊपर करके 8 पैक एब्स फ्लॉन्ट कर रहे हैं। 
 
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रितिक ने कैप्शन में लिखा, ' ठीक है, चलिए चलते हैं #2023' रितिक रोशन की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। हर कोई उनकी फिटनेस की तारीफ कर रहा है। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो रितिक रोशन पिछली बार फिल्म 'विक्रम वेधा' में नजर आए थे। वह जल्द ही दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म 'फाइटर' में दिखेंगे। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी