रितिक रोशन की मां पिंकी ने दी कोरोनावायरस को मात, रिपोर्ट आई निगेटिव

गुरुवार, 29 अक्टूबर 2020 (11:36 IST)
बीते दिनों रितिक रोशन की मां पिंकी रोशन को लेकर खबर आई थी कि वे कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। अब पिंकी रोशन ने कोरोनावायरस को मात दे दी है। उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। उनकी तबीयत अब पहले से ठीक है।

 
राकेश रोशन ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया, वह अब ठीक हैं। भगवान की कृपा से रिपोर्ट नेगेटिव आई है। राकेश रोशन और पिंकी खंडाला फार्महाउस में रह रहे हैं। वहां उनके साथ उनकी बेटी सुनैना और मां भी थी।

ALSO READ: कार से चोरी हुआ निया शर्मा का हैंडबैग, एक्ट्रेस ने ट्वीट कर मांगी मुंबई पुलिस से मदद
 
कुछ समय पहले पिंकी रोशन ने बताया था कि वह कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। उन्होंने बताया हम सावधानी के लिए हर 20 दिन में सभी का टेस्ट करवाते हैं। इसमें परिवार के साथ स्टाफ भी शामिल होते हैं। इस बार एक हफ्ते पहले मैं कोरोना पॉजिटिव हुई। मुझे कोई भी लक्षण नहीं है। मेरे डॉक्टर ने मुझे बताया है कि मेरा योगा और एक्सरसाइज इसे कंट्रोल करने में बहुत मदद करेगा।
 
बता दें रितिक रोशन अपने माता-पिता के साथ नहीं रहते हैं। वह जुहू स्थित एक आलीशान फ्लैट में रहते हैं। महामारी में रितिक की एक्स वाइफ सुजैन भी बच्चों के साथ रितिक के फ्लैट में आकर रहने लगीं थी। अब वह बच्चों के साथ अपने वर्सोवा वाले फ्लैट में चली गई हैं।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो रितिक रोशन आखिरी बार फिल्म वॉर में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर भी अहम भूमिका निभाते नजर आए थे।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी