IIFA Digital Awards 2025 : अमर सिंह चमकीला बनी बेस्ट फिल्म, देखिए विनर्स की पूरी लिस्ट

WD Entertainment Desk

रविवार, 9 मार्च 2025 (12:15 IST)
इंटरनेशनल इडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) अवॉर्ड्स का आगाज जयपुर में हो गया है। इस अवॉर्ड फंक्शन में शामिल होने कई सेलेब्स जयपुर पहुंचे हैं। दो दिन तक चलने वाले इस समारोह की शुरुआत बीती रात डिजिटल अवॉर्ड्स के साथ हुई। इसमें ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों को अवॉर्ड दिया गया। 
 
आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स में दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला। वहीं बेस्ट वेब स्टोरी का अवॉर्ड कोटा फैक्ट्री सीजन 3 के लिए पुनीत बत्रा और अरुनभ कुमार को मिला। 
 
देखिए 25वें आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स के विनर्स की पूरी लिस्ट- 
 
बेस्ट फिल्म – अमर सिंह चमकीला
बेस्ट डायरेक्टर – इम्तियाज अली (अमर सिंह चमकीला)
परफॉर्मेंस इन लिडिंग रोल, मेल - विक्रांत मैसी (सेक्टर 36)
परफॉर्मेंस इन लिडिंग रोल, फीमेल – कृति सेनन (दो पत्ती)
परफॉर्मेंस इन सपोर्टिंग रोल, मेल - दीपक डोबरियाल (सेक्टर 36)
परफॉर्मेंस इन सपोर्टिंग रोल, फीमेल – अनुप्रिया गोयनका (बर्लिन)
बेस्ट स्टोरी ओरिजनल - कनिका ढिल्लों (दो पत्ती)
 
बेस्ट सीरीज – पंचायत सीजन 3
बेस्ट डायरेक्टर (सीरीज) – दीपक कुमार मिश्रा (पंचायत सीजन 3)
परफॉर्मेंस इन लिडिंग रोल, मेल (सीरीज) – जीतेंद कुमार (पंचायत सीजन 3)
परफॉर्मेंस इन लिडिंग रोल, फीमेल (सीरीज) – श्रेया चौधरी (बंदिश बैंडिट्स सीजन 2)
परफॉर्मेंस इन सपोर्टिंग रोल, मेल (सीरीज) – फैजल मलिक (पंचायत सीजन 3)
परफोर्मेंस इन सपोर्टिंग रोल, मेल (सीरीज) – संजीदा शेख (हीरामंडी)
 
बेस्ट स्टोरी ओरिजनल (सीरीज) – पुनीत बत्रा (कोटा फैक्ट्री सीजन 3)
बेस्ट रिएलिटी और बेस्ट नोन स्क्रिप्टिड सीरीज - फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स 
बेस्ट डॉक्यू सीरीज/डॉक्यू फिल्म – यो यो हनी सिंह : फेमस 
बेस्ट टाइटल ट्रैक : अनुराग सैकिया (इश्क है, मिसमैचड 3)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी