इंडियाज बेस्ट डांसर 4 : सोनाली बेंद्रे की जगह करिश्मा कपूर संभालेंगी जज की कुर्सी!

WD Entertainment Desk

रविवार, 16 जून 2024 (13:09 IST)
India's Best Dancer 4: रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के चौथे सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि 'इंडियाज बेस्ट डांसर 4' में कुछ बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। खबर है कि इस सीजन में सोनाली बेंद्रे की जगह करिश्मा कपूर जज के रूप में नजर आएंगी। 
 
बॉलीवुड में चर्चा है कि करिश्मा कपूर इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 4 को जज करती नजर आएंगी। इससे पहले इस मंच पर सोनाली बेंद्रे जज के तौर पर दिखाई दे रही थी। वहीं शो के पहले और दूसरे सीजन में मलाइका अरोरा जज के तौर पर नजर आई थीं।
 
खबरों के अनुसार मेकर्स करिश्मा कपूर से बातचीत कर रहे हैं हो सकता है उन्हें इसके लिए फाइनल कर लिया जाए। यदि सबकुछ सही रहा तो करिश्मा कपूर को बाकी अन्य दो जज गीता कपूर और टेरेंस लुईस के साथ इंडियाज बेस्ट डांसर 4 को जज करते देखा जाएगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी