इशिता दत्ता-वत्सल सेठ के घर फिर गूंजी किलकारियां, एक्ट्रेस ने दिया प्यारी सी बेटी को जन्म

WD Entertainment Desk

बुधवार, 11 जून 2025 (11:00 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस इशिता दत्ता और वत्सल सेठ के घर एक बार फिर किलकारियां गूंज गई है। कपल ने एक प्यारी सी बेटी का स्वागत किया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके इस खुशखबरी को फैंस संग शेयर किया है। 
 
इशिता ने अस्पताल से एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में एक्ट्रेस की गोद में उनकी नन्ही सी बेटी नजर आ रही हैं। वहीं वत्सल सेठ की गोद में उनका बेटा वायु नजर आ रहा है। वायु अपनी बहन को निहारते दिख रहा है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ishita Dutta Sheth (@ishidutta)

इस तस्वीर को शेयर करते हुए कपल ने लिखा, 'दो से चार दिल एक साथ धड़क रहे हैं। हमारा परिवार अब पूरा हो गया है। एक बच्ची के साथ धन्य हो गई।'
 
बता दें कि इशिता दत्ता और वत्सल सेठ की नजदीकियां टीवी शो 'रिश्तों का सौदागर-बाजीगर' के दौरान बढ़ी थी। इसके बाद दोनों ने साल 2017 में शादी रचा ली। 19 जुलाई, 2023 को कपल ने अपने पहले बच्चे वायु का स्वागत किया था। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी