10 जून की सुबह परिवार ने गुरपंथ मान के निधन की जानकारी दी। गुरपंथ अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए हैं। परिवार के सभी लोग विदेश में रहते हैं। वहीं गुरपंथ मान का अंतिम संस्कार 10 जून 2025 को चंडीगढ़ में किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि गुरपंथ की हालत में सुधार देखते हुए उम्मीद थी वो जल्द ठीक हो जाएंगे। उन्हें अस्पताल से भी छुट्टी मिल गई थी, लेकिन सोमवार को शाम करीब पांच बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद आनन फानन में उन्हें फिर से अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर्स की टीम ने तुरंत ही इलाज शुरू किया, लेकिन वे जिंदगी की जंग हार गए।