'जामताड़ा 2' एक्टर सचिन चंदवाडे का निधन, 25 साल की उम्र में की आत्महत्या

WD Entertainment Desk

सोमवार, 27 अक्टूबर 2025 (15:58 IST)
मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। पॉपुलर वेब सीरीज 'जामताड़ा सीजन 2' में काम कर चुके एक्टर सचिन चंदवाडे का निधन हो गया है। सचिन ने महज 25 साल की उम्र में फांसी लगकर अपनी जान दे दी। यह घटना 23 अक्टूबर की बताई जा रही है। इसका खुलासा अब हुआ है। 
 
खबरों के अनुसार सचिन को महाराष्ट्र के जलगांव के परोला स्थित अपने घर में फांसी पर लटका हुआ पाया गया। उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया।
 
हालांकि, बाद में जब उनकी तबीयत बिगड़ी, तो उन्हें धुले के एक अस्पताल ले जाया गया। 24 अक्टूबर को लगभग 1:30 बजे सचिन का निधन हो गया।
 
सचिन महाराष्ट्र के जलगाँव के एक अभिनेता और इंजीनियर थे। वह एक मराठी एक्टर थे। सचिन एक्टिंग की पढ़ाई के साथ-साथ, पुणे के एक आईटी पार्क में भी काम कर रहे थे। वह अपनी मराठी फिल्म असुरवन की रिलीज़ की तैयारी कर रहे थे, जिसमें पूजा मोइली और अर्जिन ठाकरे भी हैं। 
 
सचिन चंदवाड़े ने लघु फिल्म 'विषय क्लोज़' में अभिनय किया था, जिसे अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक कलाकृति फिल्म महोत्सव के लिए चुना गया था। वह पुणे के लोकप्रिय कलावंत ढोल-ताशा पथक के भी सदस्य थे। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी