जाह्नवी कपूर कब बनेंगी शिखर पहाड़िया की दुल्हन? एक्ट्रेस ने बताया वेडिंग प्लान

WD Entertainment Desk

सोमवार, 15 सितम्बर 2025 (17:26 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' को लेकर छाई हुई हैं। इस फिल्म में वह एक बार फिर वरुण धवन के साथ नजर आने वाली हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में जाह्नवी ने अपनी शादी की प्लानिंग को लेकर बात की है। 
 
जब ट्रेलर लॉन्च इवेंट में जाह्नवी से पूछा गया कि शादी को लेकर उनकी क्या प्लानिंग है? इस पर एक्ट्रेस ने कहा, इसपर मैंने विचार नहीं किया है। शादी को लेकर मेरी अभी कोई भी प्लानिंग नहीं है। मेरी प्लानिंग तो अभी सिर्फ फिल्मों को लेकर ही चल रही है। 
 
इस दौरान जाह्नवी ने ये भी बताया कि उन्हें अपने होने वाले पति में क्या क्वालिटीज चाहिए। उन्होंने कहा कि वो संस्कारी होना चाहिए और उसका सेंस ऑफ ह्यूमर काफी अच्छा होना चाहिए।
 
बता दें कि जाह्नवी कपूर इन दिनों शिखर पहाड़िया संग रिलेशनशिप में हैं। दोनों एक दूसरे को बचपन से जानते हैं। दोनों के रिलेशनशिप की खबरें जाह्नवी के एक्ट्रेस बनने से पहले से सामने आती रहती हैं। हालांकि बीच में दोनों के ब्रेकअप की खबरें आई थी। बाद में शिखर और जाह्नवी के बीच सब ठीक हो गया। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी