जाह्नवी कपूर का खुलासा, यह एक्टर है उनका क्रश

बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर इंडस्‍ट्री की सबसे चर्चित स्‍टार किड्स में से एक हैं। सोशल मीडिया पर उनके तमाम फैंस हैं जो उन्‍हें फॉलो करते हैं। जाह्नवी कई लोगों का क्रश भी हैं लेकिन जाह्नवी का क्रश कौन है इसकी जानकारी लोगो को नही थी।


हाल ही में जाह्नवी ने खुलासा किया वह लंबे समय से राजकुमार राव को पसंद कर रही हैं। यही नहीं, उन्‍होंने अपने प्‍यार का इजहार इंस्‍टाग्राम पर भी किया है। 
 
जाह्नवी ने कहा कि उन्हें नही पता कि वह इससे कैसे डील करें और अक्सर उन्‍हें यह अजीब लगता है। जाह्नवी ने बताया कि उन्‍होंने कई सारे कॉमेंट्स किए जब उनका अकाउंट पब्‍लिक के लिए वेरिफाइड नहीं था। उस वक्‍त वह प्राइवेट अकाउंट था। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी फिलहाल गुंजन सक्‍सेना की बायॉपिक की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा वह करण जौहर की 'तख्‍त' में भी नजर आएंगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी