मिरर ड्रेस में जाह्नवी कपूर ने फ्लॉन्ट किया अपना परफेक्ट फिगर, हॉट तस्वीरें वायरल

Webdunia
शनिवार, 19 मार्च 2022 (15:27 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपनी हॉट एंड ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जाह्नवी का हॉट अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है।
एक बार फिर जाह्नवी कपूर ने अपनी हॉटनेस से इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है। लेटेस्ट तस्वीरों में जाह्नवी ऑफ शोल्डर मिरर ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। 
 
इस गोल्डन कलर की ड्रेस में जाह्नवी अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप किया है और बालों को खुला छोड़ा हुआ है।
 
न्यूड लिपस्टिक जाह्नवी कपूर के लुक में चार चांद लगा रहे हैं। इस बॉडीकॉन ड्रेस में उनका फिगर मरमेड की तरह लग रहा है। तस्वीरों में वह एक से बढ़कर एक पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस की ये कातिलाना अदाएं उनके फैंस को दीवाना बना रही है। 
 
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए जाह्नवी कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'वो कहते हैं मुझे रिफ्लैक्ट करना होगा।' जाह्नवी की इन त्सवीरों पर फैंस और सेलेब्स जमकर कमेंट कर रहे हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर आखिरी बार फिल्म 'रूही' में नजर आई थीं। वह जल्द ही गुड लक जेरी, मिस्टर एंड मिसेज माही और दोस्ताना 2 जैसी फिल्मों में दिखेंगी।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख