जूनियर एनटीआर की देवरा : पार्ट 1 की 200 करोड़ क्लब में एंट्री, 6 दिन में किया इतना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

WD Entertainment Desk

गुरुवार, 3 अक्टूबर 2024 (12:27 IST)
Devara Part 1 Box Office Collection : साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा : पार्ट 1' बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन कर रही है। कोराटाला शिवा के निर्देशन में बनी 'देवरा' 27 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में हैं। 
 
फिल्म 'देवरा : पार्ट 1' ने छह दिनों में भारतीय बाजार में 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू लिया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 'देवरा : पार्ट 1' ने छह दिनों में 208 करोड़ रूपए से अधिक का कलेक्शन किया है। 
 
फिल्म ने पहले दिन भारत में 82 करोड़ रुपए कमाकर शानदार ओपनिंग की थी। दूसरे दिन 38.2 करोड़ रुपए, तीसरे दिन 39.9 करोड़, चौथे दिन 12.75 करोड़ और पांचवें दिन 14 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। छठे दिन फिल्म ने 17.83 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। 
 
वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 'देवरा' ने 350 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म पांच भाषाओं तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी