सिनेमाघरों में रिलीज हुई अजय देवगन की 'भोला', काजोल ने फिल्म को बताया 'पैसा वसूल'

WD Entertainment Desk

गुरुवार, 30 मार्च 2023 (11:20 IST)
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड 'भोला' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू अहम किरदार में है। फिल्म में अजय एक अपराधी की भूमिका में हैं। वहीं तब्बू पुलिस ऑफिसर का रोल निभा रही हैं। 'भोला' साउथ की सुपरहिट फिल्म 'कैथी' का हिंदी रीमेक है। 
 
 
वहीं 'भोला' की सिनेमाघर में रिलीज होने से पहले एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई है। इस स्क्रीनिंग में अजय देवगन की पत्नी काजोल भी पहुंचीं। भोला देखकर काजोल ने जमकर तारीफ की और फिल्म को लेकर अपना रिव्यू भी दिया। काजोल ने इसे पैसा वसूल फिल्म बताया है। 

 
काजोल ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर स्क्रीन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'जरूर...जरूर देखें। फुल पैसा वसूल। लगातार ताली बजा रही थी और चियरिंग कर रही थीं। 'भोला' 3डी में भी रिलीज होगी।' 
 
काजोल के इस रिव्यू से साफ है कि 'भोला' काफी धमाकेदार फिल्म है। फिल्म भोला का निर्देशन अजय देवगन ने किया है। इस फिल्म में अजय देवगन और तब्बू के अलावा गजराज राव, दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा, विनीत कुमार भी अहम भूमिका में हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी