लॉकडाउन में कंगना रनौट ने लिखी कविता, फैंस को सुनाएंगी अपनी आवाज में

सोमवार, 18 मई 2020 (17:05 IST)
लॉकडाउन के चलते आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने घरों में कैद हैं। ऐसे में बॉलीवुड सितारे कई तरह की क्रिएटिविटी कर रहे हैं। कंगना रनौट इन दिनों परिवार के साथ अपने मनाली में घर में समय बिता रही हैं। घर में रहते हुए कंगना इन दिोनं कविता में हाथ आजमा रही हैं।

 
हाल ही में कंगना रनौट ने एक कविता लिखी है। इस कविता को उन्होंने अपनी आवाज में रिकॉर्ड भी किया है। जिसे वो जल्द ही साझा करेंगी। कंगना की टीम ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस कविता का एक छोटा सा टीजर भी रिलीज किया है। 
 
इसमें कंगना की कविता 'आसमान' की झलक दिखाई गई है। वीडियो मे कंगना की तस्वीरें नजर आ रही हैं। इसी वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'एक कलाकार के दिल से सीधे उसकी आवाज में एक कविता। कल आसमान पहुंचना है।' 
 
बता दें कि इससे पहले मदर्स डे के मौके पर कंगना ने एक शानदार कविता सोशल मीडिया पर साझा की थी, जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया था। 
 
 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी